Site icon Lahar Chakra

Saraikela News: सरायकेला एसडीओ बने सदानंद महतो, ग्रहण किया पदभार

Saraikela. सरायकेला एसडीओ के रूप में सदानंद महतो ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्त्तमान एसडीओ सुनिल कुमार प्रजापति से अपना पदभार ग्रहण किया.

पदभार ग्रहण करने के पश्चात नये एसडीओ सदानंद महतो ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने सहित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में प्राथमिकता रहेगी.

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था दुरूस्थ रखा जाएगा. वहीं निवर्त्तमान एसडीओ सुनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि सरायकेला एसडीओ के रूप में छोटा सा कार्यकाल काफी शानदार रहा है. योगदान के तुरंत बाद लोकसभा चुनाव हेतु अधिसुचना जारी हो गया था, वहीं बाकि जो समय मिला अपना सौ फीसदी दे कर कार्य करने का प्रयास किया.

मौके राजेश महापात्र, राजेश दिवेदी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Exit mobile version