Site icon Lahar Chakra

Saraikela: चांडिल गोलचक्कर का पुराना रास्ता बंद, अब नए आरओबी से होगा वाहनों का परिचालन

Chandil. चांडिल गोलचक्कर से होकर जमशेदपुर जाने वाले पुराने मार्ग को बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद होने के बाद अब लोगों को नए आरओबी से होकर जमशेदपुर और रांची की ओर आवागमन करना होगा। पुराने मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क बंद करने की सूचना के लिए मौके पर न तो कोई स्पष्ट साइन बोर्ड लगाया गया है और न ही बैरिकेडिंग पर रिफ्लेक्टर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यात्रियों को पहले से जानकारी देने के लिए कोई नोटिस भी नजर नहीं आ रहा है। इससे रात के समय वाहन चालकों को परेशानी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुराने मार्ग को स्थायी रूप से बंद किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की ओर से अभी स्पष्ट रूप से नहीं की गई है। पुराना रास्ता बंद होने का असर गोलचक्कर के आसपास की दुकानों पर भी दिखाई देने लगा है। रोजाना आने-जाने वाले वाहनों की संख्या घटने से कई दुकानदारों के यहां सन्नाटा पसरा है। दुकानदारों का कहना है कि रास्ता बंद होने से उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है।

Exit mobile version