Site icon Lahar Chakra

Saraikela police: सरायकेला एसपी ने मंडल कारा में चलाया छापामारी अभियान, नहीं मिले आपत्तिजनक समान

Saraikela. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने रविवार की रात करीब 10:30 बजे अपने दल बल के साथ सरायकेला मंडल कारा में छापामारी अभियान चलाया.करीब दो घंटे तक चली छापामारी में किसी भी प्रकार का कोई आपत्तिजनक सामान नहीं पाया गया. इस क्रम में एसपी ने मंडल कारा के सभी वार्ड व अस्पताल का निरीक्षण किया.एसपी ने बताया कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर मंडल कारा में छापामारी अभियान चलाया गया. छापामारी के क्रम में किसी भी प्रकार का कोई अवांछनीय पदार्थ नहीं पाया गया.

Exit mobile version