Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने रविवार को मानगो में कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी में भाजपा-जदयू का चुनाव निशान गैस सिलिंडर है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में भय और भ्रष्टाचार का माहौल बन गया है, इसे खत्म करना है. उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम को अपराध मुक्त बनाने के साथ-साथ रुके हुए कार्य को पूर्ण कराने की बात कही. बहुसंख्यक वोटरों को एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन और समय की पुकार बताया. उन्होंने कहा कि बहुसंख्यकों को एकजुट होकर मतदान करना है, ताकि झारखंड में एनडीए की सरकार बन सके. मानगो का हवाला देते हुए कहा कि क्षेत्र में 93 बूथ पर बहुसंख्यक वोटर हैं, सभी एकजुटता दिखायें.
Saryu Rai Campaign : जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने वोटरों को एकजुट होने का किया आह्वान
