Site icon Lahar Chakra

Saryu Rai: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को गोपनीय दस्तावेज के मामले में कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, पिछले हफ्ते कोर्ट ने सुरक्षित रखा था फैसला

Ranchi.जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सह पूर्व मंत्री सरयू राय को गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गया है. यह फैसला अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने सुनाया, जिन्होंने पिछले सप्ताह इस मामले में अपना आदेश सुरक्षित रखा था. गोपनीय दस्तावेजों के लीक होने से जुड़ी इस विवादास्पद घटना के बाद, सरयू राय ने 13 फरवरी को अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी. एमपी/एमएलए की विशेष कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए उन्हें समन जारी किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें संबंधित कोर्ट में उपस्थित होकर सरेंडर करने और जमानत लेने का आदेश दिया.

यह मामला कोरोना काल से जुड़ा हुआ है, जब पूर्व मंत्री सरयू राय ने गोपनीय दस्तावेजों का हवाला देते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें उन्होंने कोरोना काल के दौरान राशि के उपयोग की जानकारी दी थी. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव विजय वर्मा ने 2 मई 2022 को डोरंडा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि सरयू राय ने गोपनीय दस्तावेज लीक किए थे.

Exit mobile version