Site icon Lahar Chakra

Saryu Rai: सरयू राय ने उलीडीह में चहारदीवारी निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, 24 लाख की लागत से होगा निर्माण

Jamshedpur. उलीडीह में जाहिरा स्थल के चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सरयू राय ने सोमवार को किया. लगभग 24 लाख की लागत से इसका निर्माण होना है. सर्वप्रथम समाज के दिऊरी (पुजारी) राजा बिरूवा के पारंपरिक पूजा अर्चना के बाद विधायक सरयू राय एवं समाज के अन्य सदस्यों ने शिलान्यास किया. मौके पर ग्राम के हातू मुंडा कैलाश बिरूवा, समिति के सचिव सामेश्वर मुर्मू, दुर्गा चरण बारी, सुरजू बास्के, गोमया सुंडी, रोशनी बोयपाई, सुरा बिरूली, रवि बिरूवा, रवि सोंवया, अनिल बिरूवा, विजय सोय, मेनका सुंडी, सपनी बारी, मौसमी देवगम आदि उपस्थित थे.

Exit mobile version