Site icon Lahar Chakra

काशीडीह बागान एरिया में जेएनएसी के द्वारा सील भवन में निर्माण कार्य जारी

जेएनएसी के द्वारा सील भवन में निर्माण कार्य जारी

पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव, अवैध बहुमंजिला भवन निर्माण के प्रति काफी गंभीर दिख रही है l  जिले में पदस्थापना के बाद नगर निकाय के अधिकारियों को अवैध निर्माण पर नियंत्रण रखने एवं कार्रवाई करने का सख्त आदेश दिया गया है l नगर निकाय भी अवैध बहुमंजिला भवन निर्माण पर कार्रवाई करते दिख रही है, इसके बावजूद कई अवैध बहुमंजिला भवन निर्माता स्वीकृत  नक्शा का विचलन कर अथवा बिना नक्शा स्वीकृत कराए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत कार्य कर रहे हैं  l सूत्रों की माने तो अवैध बहुमंजिला भवन निर्माता, क्षेत्रीय कर्मचारी के मिलीभगत के बिना अवैध निर्माण कर नहीं सकते हैं l

अब देखना है कि जिले के उपायुक्त को नीचले कर्मचारियों व अधिकारी अवैध बहुमंजिला भवन निर्माण रोकने में कितना मदद कर पाते हैं l

कुमार मनीष, मोबाइल नंबर-9852225588

Exit mobile version