Lahar Chakra

एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध कारोबार के विरूद्ध अभियान, ईचागढ थाना प्रभारी ने पकड़ी लकड़ी लदी दो 407 गाड़ियां, ड्राइवर को भेजा न्यायिक हिरासत में।

सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नागा सोरेन के पास गुप्त सूचना के आधार पर ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा द्वारा दो 407 गाड़ी लकड़ी लदी जप्त कर ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जिले में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के निर्देश पर लगातार जिले में अवैध कारोबार के पर  रोक लगाने के लिए जिले की विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दो 407 गाड़ियों में लकडी लदी ट्रक को जप्त करके ड्राइवर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

थाना प्रभारी ने संवाददाता को बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
ए के मिश्र

Exit mobile version