Site icon Lahar Chakra

सरायकेला बीआरसी में नेत्र जांच शिविर, 200 विद्यार्थियों ने करवाया नेत्र जांच

सरायकेला बीआरसी में नेत्र जांच शिविर,200 विद्यार्थियों ने करवाया नेत्र जांच

सरायकेला:जिला अंधापन नियंत्रण समिति सरायकेला- खरसावां के सौजन्य से प्रखंड स्तरीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में किया गया। प्रखंड प्रसार पदाधिकारी दिलीप कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में विभिन्न विद्यालय के अध्ययनरत बच्चों का नेत्र जांच किया गया। जिसमें प्रखंड के लगभग 17 विद्यालय से 200 विद्यार्थियों ने जांच करवाया। जांच उपरांत 60 बच्चों को चश्मा हेतु चयनित किया गया। जांच टीम में सदर अस्पताल के नेत्र सहायक गोपीनाथ यादव, अशोक कुमार एवं ललित मोहन सिंह सक्रिय थे।

अरविंद मिश्र

Exit mobile version