Site icon Lahar Chakra

Seraikella-kharsawan:  सरायकेला छऊ दल सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में देगा प्रस्तुति, रांची के लिए रवाना

Seraikella-kharsawan:  सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला 2026 में सरायकेला छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुति देने हेतु राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र सरायकेला के कलाकारों का दल अद्रे हाउस, रांची के लिए रवाना हो गया. यह दल समन्वयक सुदीप कबी के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान किया.

इस महोत्सव में छऊ कलाकेंद्र के कलाकारों द्वारा राधा-कृष्णा, पताका एवं चंद्रभागा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी. आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई मंत्री एवं सांसदों के उपस्थित रहने की संभावना है.

कलाकारों के इस दल में समन्वयक सुदीप कबी के साथ गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु सुधांशु शेखर पानी, सिद्धेश्वर दरोगा, ठाकुर सरदार, पूर्ण चंद्र सरदार, गोपाल पटनायक, अध्यापदो साहु, शिवनाथ मिश्रा, गणेश चंद्र महंती, प्रदीप बोसा, अमन कर एवं अनिमेष कर शामिल हैं.

छऊ कलाकेंद्र के कलाकारों की इस प्रस्तुति को लेकर कला प्रेमियों में काफी उत्साह है. यह कार्यक्रम झारखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है.

Exit mobile version