Site icon Lahar Chakra

Seraikella-Kharsawan: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में पंचायत चुनाव और विशेष गहन पुनरीक्षण पर बनी रणनीति

Seraikella-Kharsawan: सरायकेला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों एवं नव-निर्वाचित मंडल प्रभारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह तथा आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के श्रवण से हुई। इसके बाद नव-निर्वाचित मंडल प्रभारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजीव रमन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने कहा कि मंडल प्रभारी संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

महापौर संजय सरदार ने संगठन को सशक्त बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर सतर्क निगरानी रखने की अपील की।

बैठक में पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, बिजय महतो, जिला उपाध्यक्ष रीतिका मुखी एवं अमितेश अमर, जिला मंत्री सावित्री बानरा, ललन शुक्ला, बद्री दारोगा, मंडल अध्यक्ष बीजू दत्ता, मंगल महतो, अमरेश गोस्वामी, सुमन मुखर्जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version