Site icon Lahar Chakra

Seraikella-kharsawan पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लगी लम्बी कतार, प्रशासनिक पहल से लोगों में राहत 

Seraikella-kharsawan:सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित कुछ पेट्रोल पंप संचालक पेट्रोल एवं डीजल स्टॉक खत्म होने का बोर्ड दो दिनों से लगा रखे हैं, कहीं पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है तो कहीँ डीजल न होने की बात कही जा रही है. कुछ पेट्रोल पंप की इस स्थिति के कारण अन्य एक दो पंपों में छोटे एवं बड़े वाहनों की लम्बी कतार लग गयी है.

किसी जरुरतमंद को अपने गन्तव्य तक पहुँचने से पहले पंप की लम्बी कतार की समस्या से जुझना पड़ रहा है. छोटे यात्री वाहन वालों के लिए भी समस्या बन गयी है. बड़े मालवाही वाहनों की कतार भी सड़क किनारे लगने लगी है. इस समस्या को देखते हुए कुछ कालाबाजारी करने वाले भी अपनी गुपचुप दुकाने सजाने की तैयारी में लगे हैं.

हालांकि आम लोगों की उक्त समस्या की जानकारी मिलते ही उपायुक्त द्वारा त्वरित कार्रवाई किया गया. उनके निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करते हुए पंप संचालकों को आम उपभोक्ताओं के सुविधा पर ध्यान रखते हुए कार्य करने का दिशा निर्देश दिया गया. प्रशासन द्वारा आम जनों से भी अपील की गयी है कि भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें तथा जरुरत से अधिक इंधन जमा रखने के प्रयास में पंपों पर अकारण भीड़ न बढाएं.

प्रशासन के इस पहल से जहाँ एक ओर आम जरुरतमंदों ने राहत की साँस ली वहीं इस भगदड़ में कालाबाजारी करने की सोच रखने वालों में भी हड़कंप की खबर है.

Exit mobile version