Site icon Lahar Chakra

Seraikella: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष के पहल पर स्ट्रीट वेंडरों के सशक्तिकरण हेतु टाउन हॉल में सम्मेलन सोमवार को 

Seraikella : सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 27 अप्रैल, अपराह्न 3:00 बजे टाउन हॉल, सरायकेला में एक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.

यह पहल नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में की जा रही है, जिसे स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है.सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में फुटपाथ दुकानदार एवं स्ट्रीट वेंडर शामिल होंगे.कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वेंडरों को संगठित कर उनकी आजीविका को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाना है.

सम्मेलन के दौरान स्ट्रीट वेंडरों के लिए विशेष रूप से बैंक ऋण की सुविधा:

पात्र वेंडरों को आसान प्रक्रिया के तहत बैंक से ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी एवं ऑन-द-spot आवेदन की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें.

सरकारी योजनाओं की जानकारी:

विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे स्वरोजगार, बीमा, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी और पात्र लाभुकों का चयन किया जाएगा.

स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन:

जिन वेंडरों का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, उनके लिए मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें वैध पहचान और सरकारी लाभ प्राप्त हो सके.

समस्याओं का समाधान:

वेंडरों द्वारा उठाई गई समस्याओं—जैसे स्थान निर्धारण, अतिक्रमण की दिक्कत, प्रशासनिक सहयोग आदि पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर समाधान का प्रयास किया जाएगा.

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सभी स्ट्रीट वेंडरों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में शामिल होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें.

Exit mobile version