Lahar Chakra

Seraikella -kharsawan:  सरायकेला पहुंचे डीजीपी व डीआईजी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

Seraikella -kharsawan: झारखंड में विधि-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा एवं कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा शुक्रवार को सरायकेला पहुंचे। परिसदन पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

दौरे के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने नगर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही नगर क्षेत्र में चल रही सुरक्षा तैयारियों एवं पुलिस की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, डीएसपी मुख्यालय सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के इस दौरे को जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Exit mobile version