
आदित्यपुर . आदित्यपुर स्थित एमआईजी मैदान में काली पूजा पंडाल के निर्माण हेतु भूमिपूजन आगामी 7 अक्टूबर को होगा. उक्त निर्णय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में एमआईजी पूजा मंडप में संपन्न हुई श्रीश्री काली पूजा कमिटी की बैठक में लिया गया. इससे पूर्व बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आय_व्यय पर चर्चा की गई.
बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमिटी गठित करने का निर्णय भी लिया गया. बैठक में सर्वसम्मति से पुनः शैलेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में महासचिव संजय पांडेय ने उक्त प्रस्ताव रखा. वहीं, अध्यक्ष श्री सिंह ने आगामी 7 अक्टूबर को नई कमेटी की घोषणा करने की बात कही.
