Site icon Lahar Chakra

शर्मनाक! राजनगर में 11 साल की छात्रा के साथ सरकारी स्कूल में ट्यूशन टीचर ने कई बार किया रेप, मां ने बताई पूरी कहानी तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rajnagar. राजनगर में चौंका देने वाली खबर सामने आई है. यहां 11 साल की छात्रा ने अपने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस पूरा मामला जानकर सन्न है. मामले के खुलासा होने के बाद आरोपी शिक्षक सुरेश चंद्र मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता की मां ने शिक्षक पर आरोप लगाया कि आरोपी ने बेटी के साथ इससे पहले भी कई बार दुष्कर्म किया है.

थाना प्रभारी चंचल कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है. सुरेश चंद्र मुर्मू उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजाबासा में छुट्टी होने के बाद शाम में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था. घटना वाले दिन ट्यूशन मास्टर ने कुछ छात्रों को पहले ही छुट्टी देकर घर भेज दिया. वहीं, छात्रा और उसकी छह वर्षीय छोटी बहन को अतिरिक्त क्लास लेने के नाम पर रोक लिया. जब सभी बच्चे घर चले गये, तो मास्टर ने छात्रा को पीछे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया.

 

Exit mobile version