Site icon Lahar Chakra

Sharda sinha: पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

New Delhi.पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक सप्ताह से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं. आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उनको इमरजेंसी वार्ड में लाया गया. बता दें कि, हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था. जिसके बाद से वो काफी चिंतित रहती थी. मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही हैं. जिसको लेकर उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के मुताबिक आज शनिवार सुबह उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई. हालांकि, अभी उनकी तबीयत की स्थिति को लेकर कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है.

Exit mobile version