Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजार में दो सत्र की तेजी के बाद शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 460 अंक लुढ़का

Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मौद्रिक नीति संबंधी फैसले से पहले सतर्क रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच दो सत्र की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 460 अंक फिसलकर 72,599.05 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 164.80 अंक टूटकर 22,610.85 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाइटन, एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मारुति, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। वहीं बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,961.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार को सुबह 10 बजे नीतिगत दर पर फैसला घोषित करेंगे। सेंसेक्स मंगलवार को 685.34 अंक और निफ्टी 220.35 अंक चढ़कर बंद हुआ था।

Exit mobile version