Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच शेयर बाजार स्थिर, Sensex और nifty में मामूली बढ़त

Mumbai. घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सपाट रहे। कच्चे तेल की कीमत 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहने और लगातार बने हुए भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा कमजोर रही।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 38.07 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,809.95 अंक पर और एनएसई निफ्टी 9.85 अंक चढ़कर 23,439.20 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, आईटीसी और इन्फोसिस के शेयर बढ़त में रहे। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में गिरावट रही।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 582 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बुधवार को 813.35 अंक और निफ्टी 203.60 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version