
Mumbai. विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई.बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 55 अंक की गिरावट के साथ 83,923.48 अंक पर और एनएसई निफ्टी 40.95 अंक फिसलकर 25,722.40 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, इटर्नल, एचसीएल टेक, मारुति, टाटा मोटर्स और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. हालांकि भारती एयरटेल, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में तेजी रही.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,883.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले सत्र में 3,516.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
