
Mumbai.स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 519 अंक का गोता लगा गया जबकि निफ्टी भी 25,700 अंक के नीचे आ गया. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और एशिया तथा यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजार में गिरावट आई. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 519.34 अंक यानी 0.62 प्रतिशत टूटकर 83,459.15 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह 565.72 अंक तक नीचे आ गया था. पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 165.70 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,597.65 अंक पर रहा.
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में पावर ग्रिड, इटर्नल, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं. दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं। शे
