Site icon Lahar Chakra

Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 305 अंक चढ़ा

Mumbai. एचडीएफसी बैंक और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 305 अंक चढ़कर 72,224.15 अंक पर जबकि एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 93.40 अंक की बढ़त के साथ 22,458.50 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक के शेयर करीब पांच प्रतिशत चढ़े। कंपनी के वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफे में 21.18 प्रतिशत की वृद्धि की सूचना देने के बाद इसके शेयर में तेजी आई है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और ट्रेंट के शेयर में भी बढ़त रही। वहीं, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, मारुति और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट रही। सेंसेक्स सोमवार को 547.65 अंक और निफ्टी 157.10 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version