Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में डिस्पैच के दिन बिना अनुमति अनुपस्थित रहनेवाले 113 संस्थानों के 273 पीठासीन पदाधिकारियों व मतदानकर्मियों को शो-कॉज जारी किया गया है. 12 नवंबर को 273 पीठासीन मतदानकर्मी बिना अनुमति अनुपस्थिति थे. जिसे जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुए कारण पृच्छा समर्पित करने का आदेश जारी किया गया है. पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच के दिन अनुपस्थित रहने वाले मतदानकर्मियों द्वारा स्वीकार्य योग्य स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में इनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. मतदानकर्मियों को 15 नवंबर की सुबह 11 बजे तक स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश दिया
Jharkhand Election: पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच में अनुपस्थित रहनेवाले 113 संस्थानों के 273 मतदानकर्मियों को शो-कॉज, दर्ज होगी एफआईआर
