Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: श्री श्री चित्रगुप्त समिति टेल्को की कमिटी मीटिंग में नई कमेटी का हुआ चयन. सर्वसम्मति से अरविंद कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष,राजीव शरण महामंत्री और संजय कुमार दास बनाए गए कोषाध्यक्ष 

Jamshedpur: आज दिनांक  13/07/2025, दिन रविवार को शाम 5:00 बजे श्री श्री चित्रगुप्त समिति ,टेल्को की एक कमिटी मीटिंग गोपेश्वर पार्क में हुई. जिसमें समिति की पूर्व विघटित कमिटी को सम्मिलित करते हुए सर्वसम्मति से नई कमेटी का चयन किया गया एवं कमिटी  के अहम पदों का मनोनयन किया गया.साथ ही तय हुआ कि ये तीन पदाधिकारी शेष कमेटी का विस्तार करते हुए बहुत जल्द इसकी घोषणा करेंगे.

इस तीन अहम पद में अध्यक्ष  के लिए अरविंद कुमार श्रीवास्तव ,महामंत्री राजीव शरण और कोषाध्यक्ष संजय कुमार दास का चयन सर्वसहमति से किया गया.

इस मौके पर समाज की प्रमुख  कल्याणी शरण, श्री राम अनिल श्रीवास्तव समेत दो दर्जन से ज्यादा टेल्को के चित्रांश मौजूद थे.इस समिति में समाज के  महिलाओं को भी जोड़ा गया है एवं बैठक में महिलाएं भी मौजूद रही.

अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनिल श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया.

Exit mobile version