Site icon Lahar Chakra

Sidgoda Children Park: सिदगोड़ा चिल्ड्रेन पार्क में तैयारियां पूरी, सुबह 8 बजे से शुरू होगा बाल मेला, कई पूर्व ओलंपियन भी करेंगे शिरकत

Jamshedpur. सिदगोड़ा चिल्ड्रेन पार्क में सुवर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार (20 नवंबर) को बाल मेला का आयोजन किया जा रहा है. बाल मेला को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. बाल मेला से जुड़े सुधीर सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ बजे से मेला प्रारंभ हो जायेगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा, जिसके बाद पुरस्कार वितरित किये जायेंगे. सुधीर सिंह ने बताया कि मेले में टाटा मोटर्स के खेल अधिकारी विवेक कुमार, पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह, कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपिंदर सिंह, वरिष्ठ एथलीट एनसी देव, लायंस क्लब की चेयरपर्सन पूर्वी घोष मौजूद रहेंगे.

Exit mobile version