Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना अंतर्गत गवाही वापस लेने और पुराना विवाद को लेकर चली गोली

 

जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र के कालू बगान में अपराधियों ने तांडव मचाया है .दो की संख्या में आए अपराधियों ने आनाधुन गोली चलाया, जिससे राहगीर एक बच्चा सहित दो लोगों को गोली लगी है,

दोनों घायलों में एक को ईलाज के लिये एमजीएम लाया गया है, वही दूसरा घायल को टीएमएच ईलाज के लिए भेजा गया है, दोनों को पैर में गोली लगी है, जिससे दोनों खतरे से बाहर है.

इधर गोली चलाकर भाग रहा दोनों अपराधियों में एक को लोगों ने दबोच लिया, और उसका जमकर धुनाई कर दिया, जिससे वों भी घायल हो गया है जिसे पुलिस एमजीएम अस्पताल लाकर ईलाज करा रही है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की गवाही वापस लेने को लेकर और पुराना विवाद को लेकर गोली चली है जिससे घटना की जाँच पड़ताल पुलिस कर रही है.

 

Exit mobile version