Site icon Lahar Chakra

शीघ्र होगी मामले की खुलासा और गिरफ्तारी

 

सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना अंतर्गत मेसो अस्पताल के समीप रात्रि लगभग 9 बजे होमगार्ड कांस्टेबल नम्रता सामड नामक 35 वर्षीय युवती पर अज्ञात अपराधियों द्वारा हमला कर घायल कर दिया गया।

घायल युवती को स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कुचाई प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी ।

वहीं पूरे मामले में कुचाई थाना प्रभारी ने संवाददाता को बताया की टीम गठित कर दी गई है। लगतार छापेमारी की जा रही है। शीघ्र हीअपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
ए के मिश्र

Exit mobile version