
Jamshedpur News: व्यापारियों के समक्ष छोटे मूल्यवर्ग के सिक्कों की कमी से उत्पन्न हो रही समस्याओं को देखते हुए सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच सात लाख रुपये मूल्य के सिक्कों का वितरण किया।
इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि बाजार में व्यापारियों एवं चैम्बर सदस्यों को छोटे सिक्कों की कमी के कारण हो रही परेशानियों को दूर करना चैम्बर की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से चैम्बर लगातार सिक्का वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न बैंकों के सहयोग से अब तक लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के सिक्कों का वितरण व्यापारियों के बीच किया जा चुका है तथा भविष्य में भी बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान को जारी रखा जाएगा।
चैम्बर सचिव भरत मकानी ने कहा कि व्यापारियों एवं बैंकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिक्का वितरण कार्यक्रम चैम्बर भवन के बजाय सीधे बैंक परिसर में आयोजित किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में जमशेदपुर के व्यापारी एवं चैम्बर सदस्य लाभान्वित हो चुके हैं।
सिक्का वितरण कार्यक्रम के दौरान चैम्बर के उपाध्यक्ष अनिल मोदी एवं अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, भव्य मेहता, निखिल मोदी तथा बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक संकेत कुमार दुबे एवं चेस्ट ऑफिसर पी.एस. लागुरी उपस्थित थे।
