Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Politics: सीतारामडेरा में कर्मा पर्व मना रहे लोगों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सरयू राय से मिले

Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक सीतारामडेरा पहुंच गये. वे वहां मनाये जा रहे कर्मा पूजा में शामिल हुए.

सबसे पहले उनका काफिला सीधे तुरी समाज गया. वहां तुरी समाज के लोगों ने स्वागत किया. उन्होंने वहां मांदर बजाकर लोगों को संबोधित किया और कहा कि यह पर्व भाई की रक्षा के लिए किया जाता है. इसके लिए सभी बहनों को खूब आशीर्वाद.

इसके बाद वे वहां से सीधे भुइयां समाज गये. वहां संजय भुइयां ने स्वागत किया. इसके बाद वे सीधे उरांव समाज में चले गये. उरांव समाज के राकेश उरांव के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया.

इन तीनों कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे लौट गये. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वे कर्मा पूजा में लोगों का उत्साह बढ़ाने आये हैं. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात हुई. वे भुइयां समाज में जैसे ही पहुंचे, उन्होंने पूजा-अर्चना की. उस वक्त श्री राय निकलने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच शिवराज सिंह चौहान के साथ मौजूद बोकारो के विधायक विरंची नारायण सरयू राय को लेकर पहुंचे और उनका परिचय कराया. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने उनसे आत्मीयता से मुलाकात की. मुलाकात के बाद सरयू राय को कहा कि वे उनसे बात बाद में करेंगे. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान आगे निकल गये.

 

Exit mobile version