Site icon Lahar Chakra

गदरा के छह मोतियाबिंद रोगियो का ऑपरेशन कर नि:शुल्क लैंस का प्रत्यारोपण

जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से 6 मोतियाबिंद रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया था,रोगियों को दवा एवं चश्मा देकर घर पहुंचा दिया गया था. आनंद मार्ग जागृति में आज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें लगभग 22 लोगों का आंखों का जांच हुआ और 5 मोतियाबिंद के मरीज आज ऑपरेशन के लिए पूर्णिमा नेत्रालय भेजे गए जिनका ऑपरेशन कल पूर्णिमा नेत्रालय में किया जाएगा.

गदरा आनंद मार्ग जागृति में 6 मोतियाबिंद के रोगी चिन्हित हुए , जिनके मोतियाबिंद का ऑपरेशन करना बहुत ही आवश्यक था ,मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका था.जिनका ऑपरेशन 29 अगस्त को पूर्णिमा नेत्रालय में किया गया था आज इनका ऑपरेशन के बाद साप्ताहिक चेक अप हुआ. उपस्थित लोगों को इच्छा अनुसार फलदार पौधे दिए गए. 12 सितंबर बृहस्पतिवार को गदरा आनंद मार्ग जागृति शिव मंदिर के पास निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर आयोजन किया गया है.

Exit mobile version