Site icon Lahar Chakra

Snake Bite: कोवाली में सांप के डंसने से बेटी की मौत, मां गंभीर, एमजीएम में चल रहा इलाज

Potka. मानसून के साथ ही सर्पदंश के मामले भी आने लगे हैं. नया मामला पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र के रोटीदाका है. यहां विनाती सरदार व मनीषा को सोमवार की रात सांप ने डंस लिया. दोनों मां व बेटी हैं. सर्पदंश के बाद परिजन दोनों को एमजीएम अस्पताल लाये, जहां इलाज के दौरान मनीषा की मौत हो गयी. वहीं, विनाती सरदार की स्थिति गंभीर बनी हुई है. महिला के पति विनोद सरदार ने बताया कि सोमवार देर रात सभी घर में सो रहे थी. इसी दौरान दोनों को सांप ने डंस लिया.

Exit mobile version