Site icon Lahar Chakra

Sonari : पूर्व सांसद सुमन महतो की दिवंगत पुत्री को सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur.  मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन व उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को दिवंगत पूर्व सांसद सुनील महतो व पूर्व सांसद सुमन महतो के जमशेदपुर सोनारी स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री वहां पूर्व सांसद की दिवंगत पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन ने पूर्व सांसद एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उनका ढांढस बंधाया. इस दौरान मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पांंडेय सिंह, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सुखराम उरांव, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी सहित अन्य लोगों ने भी दिवंगत अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

Exit mobile version