Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur:सोनारी ललन अखाड़ा  के तत्वाधान में इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगा मणिपुर के खिलाड़ी और सिल्ली के खिलाड़ी

 

जमशेदपुर के सोनारी स्थित ललन अखाड़ा के तत्वाधान में वर्ष 1951 से श्री रामनवमी अखाड़ा बड़ी धूमधाम के साथ निकालती आ रही है. इस वर्ष विशेष रूप से अखाड़ा कमेटी में लाइटिंग सज्जा की जा रही, जो देखने लायक होगी .

अखाड़ा के मुख्य संरक्षक पन्ना सिंह जंघेल ने बताया कि इस बार मणिपुर के खिलाड़ी और सिल्ली के खिलाड़ी  मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा .खिलाड़ियों को देखने जमशेदपुर के हर कोने से लोग आते हैं.

ललन अखाड़ा के लाईसेंसी प्रदीप लाल ने बताया की आज पंचमी में दोमुहानी से कलश यात्रा लेकर मन्दिर प्रांगण में पहुच कर पूजा किया जाएगा.भक्तो के बीच प्रसाद वितरण किया जायेगा .

250 पुरुष सदस्यो और 50 लड़कियों की संख्या जो आपसी तालमेल से ढोल, ताशा, डंका बजाते जुलूस में करतब दिखाते चल रहे थे.

जुलूस का नेतृत्व संदीप जंघेल, बिनोद जंघेल, निर्मल कुमार, गौरव जंघेल,लड़कियों में नैना सोना, जिया, मुस्कान, छोटी,आदि जुलूस में चल रही थी.

Exit mobile version