Site icon Lahar Chakra

Sonia Gandhi ने की Instagram पेज की शुरुआत, शेयर की अपनी पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक

New Delhi. कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने पेज की शुरुआत की और उन्होंने उस पर अपनी पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक साझा की है। उन्होंने पहली बार किसी सोशल मीडिया मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट में पुस्तक की झलक पेश करते हुए कहा कि वह इस खास पल को सभी के साथ साझा कर रही हैं और सभी की बेहद आभारी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी को नमस्कार। ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक आप सभी के साथ साझा करते हुए मैं वास्तव में बहुत आभारी हूं। उन्होंने पुस्तक के विषय का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रेम, कर्तव्य और अपनेपन की जगह तलाशने की कहानी है। सोनिया गांधी ने कहा कि वह इस पुस्तक को पाठकों के साथ साझा करने को लेकर उत्सुक हैं।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष की इस पुस्तक में उनके जीवन के व्यक्तिगत अनुभवों, रिश्तों और जीवन यात्रा के विभिन्न पहलुओं की झलक देखने को मिल सकती है।

Exit mobile version