Site icon Lahar Chakra

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी., दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

सोनिया गांधी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं और समय-समय पर नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रहती हैं. इस क्रम में उन्हें मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सोनिया गांधी की राजनीति में एंट्री 1997 में हुई थी, जब उन्होंने कलकत्ता पूर्ण सत्र में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली. इसके बाद 1998 में वे पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनीं. उस समय पार्टी आंतरिक संकट और चुनावी हार से जूझ रही थी और केवल तीन राज्यों मध्य प्रदेश, ओडिशा और मिजोरम में सत्ता में थी.

Exit mobile version