Kharsawan.सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुणायत सोमवार को औचक निरीक्षण पर खरसावां थाना पहुंचे. थाना के अभिलेखों की जांच की. लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. कहा, फरार व वारंटियों की सूची तैयार कर तत्काल उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाएं. बैंक/ एटीएम पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. एसपी ने खरसावां थाना परिसर की स्वच्छता व साफ सफाई की सराहना की. इस दौरान मुख्य रुप से खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, एसआई प्रकाश कुमार समेत आदि मौजूद थे.
SP Visit Kharsawan Police Station: सरायेकला SP खरसावां थाना पहुंचे, देखी व्यवस्था, थानेदार को मामलों को तुरंत सुलझाने के दिये निर्देश
