Site icon Lahar Chakra

Sports Ministry: अगले साल अप्रैल में पहली बार खेलो इंडिया युवा खेलों और पैरा खेलों की मेजबानी करेगा बिहार

New Delhi.खेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि बिहार अगले साल अप्रैल में पहली बार खेलो इंडिया युवा खेलों और पैरा खेलों की मेजबानी करेगा. पहली बार खेलो इंडिया को ओलंपिक की तर्ज पर आयोजित किया जायेगा जिसमें पैरा खेलों का आयोजन युवा खेलों के 10-15 दिन बाद किया जायेगा. पैरा खेलों का पहला चरण पिछले साल यहां कराया गया था. बिहार ने हाल में समाप्त हुई महिलाओं की एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता की राजगीर में मेजबानी की थी जिसमें भारत ने चीन को 1-0 से हराकर महाद्वीपीय खिताब बरकरार रखा था.

Exit mobile version