Site icon Lahar Chakra

SR Rungta A-Division League: एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग मुकाबलें चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने मेघाहातुबुरू को हराया

Chaibasa. एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतर्गत शुक्रवार को चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब को 75 रनों से पराजित कर चार अंक अर्जित कर लिये. आज के मैच में टॉस चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने पूरे 35 ओवर खेलकर छह विकेट के नुकसान पर 259 रनों का स्कोर खड़ा किया. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघाहातुबुरू की टीम 30.4 ओवर में 184 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाज रितुराज मोहंती ने दो चौके एवं चार छक्के की सहायता से 59 रनों की पारी खेली. अन्य बल्लेबाजों में प्रशांत कुमार ने 31 रन, निकेत सिंह एवं यशस्वी गौतम ने 20-20 रनों का योगदान दिया.

Exit mobile version