Site icon Lahar Chakra

SR Rungta A-Division League: एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग के मुकाबले में लारसन क्लब ने सीसीसी चक्रधरपुर को हराया, आठ अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंची टीम

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए मैच में लारसन क्लब चाईबासा ने एक नजदीकी मुकाबले में चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को 12 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए. लारसन क्लब की दूसरी जीत है. आठ अंकों के साथ लारसन क्लब की टीम ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गयी. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर आज खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लारसन क्लब की टीम 34.5 ओवर में 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की टीम ने पूरे ओवर खेलकर आठ विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पायी और 12 रनों के अंतर से मैच गंवा बैठी. शनिवार को सेरसा चक्रधरपुर का मुकाबला चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी से होगा.

Exit mobile version