Site icon Lahar Chakra

SR Rungta B-Division League : एसआर रुंगटा ग्रुप ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की, फ्रेंड्स कोल्टस को 94 रनों से हराया, चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला

Chaibasa. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रुंगटा बी-डिवीजन लीग के तहत सोमवार को खेले गये मैच में एसआर रुंगटा ग्रुप ने फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में 94 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किये. एसआर रुंगटा ग्रुप की यह लगातार दूसरी जीत है. इस जीत के साथ रुंगटा ग्रुप के आठ अंक हो गये हैं.

एसआर रुंगटा अंक तालिका में पहले स्थान पर है. इसका क्वार्टर फाइनल में खेलना लगभग तय है. चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गये मैच में टॉस फ्रेंडस कोल्टस के कप्तान ने जीता. विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. एसआर रुंगटा ग्रुप के बल्लेबाजों ने 18 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंडस कोल्टस की पूरी टीम 14.5 ओवर में मात्र 58 रनों पर सिमट गयी. मैच समाप्ति के बाद आयोजकों ने पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज श्याम शर्मा को मैच का गेंद इनाम के तौर पर सौंप दिया.

Exit mobile version