Site icon Lahar Chakra

Sravni Mela ‘Devghar’: बाबा धाम में 1.81 लाख भक्तों ने किया जलार्पण, आज नागपंचमी आज, जुटेगी भारी भीड़, प्रशासन अलर्ट

Devghar. बाबाधाम में हर दिन कांवरियों का तांता लगा रहा है. गुरुवार को सुबह पौने पांच बजे से जलार्पण प्रारंभ हुआ. बाबा मंदिर का पट खुलने के बाद कांचा जल पूजा व बाबा की षोड्शोपचार विधि से दैनिक सरदारी पूजा की गयी. दैनिक पूजा संपन्न होते ही अरघा के माध्यम से कतारबद्ध तरीके से जलार्पण को प्रारंभ किया गया. हर दिन की तरह बाबा मंदिर का पट रात के 10 बजे बंद हुआ. पट बंद होने तक कुल 181466 कांवरियों ने जलार्पण किये. शुक्रवार को नाग पंचमी है. नाग पंचमी पर बाबा मंदिर में अप्रत्याशित भीड़ होने की संभावना है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है.

Exit mobile version