Site icon Lahar Chakra

Sravni Mela : ‘चौथी सोमवारी आज, बाबा धाम में लगी कांवरियों की कतार

Devaghar. श्रावणी मेला अब अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन कांवरियों के उत्साह में कमी नहीं आयी है. सावन की चौथी सोमवारी से पहले रविवार को दोपहर बाद से ही सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए कांवरिये बाबाधाम पहुंचने लगे. सोमवार को बाबा मंदिर में भारी भीड़ होने की संभावना है. इसे देखते हुए जिला व बाबा मंदिर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. चौथी सोमवारी पर 1.5 लाख से अधिक कांवरियों के बाबा धाम पहुंचने की संभावना है. पूर्व की तरह सोमवार को बाबा मंदिर में शीघ्रदर्शनम पास जारी करने पर रोक रहेगी.

Exit mobile version