Site icon Lahar Chakra

प्रसिद्ध समाजसेवी सतेंद्र कुमार के द्वारा श्री कृष्ण मेमोरियल संघ, बागबेड़ा प्रांगण में हॉल के विस्तारीकरण एवं रसोई भवन का हुआ भूमि पूजन

 

जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन प्रांगण में जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी सत्येंद्र कुमार के द्वारा आज संघ भवन के हॉल के विस्तारीकरण एवं रसोई भवन का भूमि पूजन आज संध्या बेला में किया गया l भूमि पूजन के पश्चात समाजसेवी सतेंदर कुमार ने संघ के विकास के लिए कई सुझाव दिए एवं संस्था के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया l

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष कुमार गौरव ,सचिव शैलेंद्र कुमार ,पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ,पूर्व सचिव श्याम नारायण शर्मा ,कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मन्नू , रंगनाथ शर्मा, उपेंद्र चौधरी ,सतीश सिंह ,संजय शर्मा, वीरेंद्र कुमार ,वीरेंद्र तिवारी  एवं अजय कुमार शर्मा के अलावा कई अन्य गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहेl

Exit mobile version