Site icon Lahar Chakra

एसएसपी किशोर कौशल ने कमलपुर थाना पहुंचकर सुरक्षा का लिया जाएजा, क्राइम आकड़ें देखे

जमशेदपुर.  एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को पटमदा के कमलपुर थाना का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने केस से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये. एसएसपी ने आपराधिक आंकड़ों को भी देखा. उन्होंने हर हाल में क्राइम कंट्रोल करने का निर्देश दिया है.

केस डायरी और अभिलेखों की जांच के दौरान एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की और लंबित मामलों, वारंट और कुर्की जब्ती का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया. एसएसपी ने थाना परिसर का निरीक्षण किया और जब्त सामानों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर भी दिशा निर्देश भी दिया.

एसएसपी का इसे सामान्य दौरा बताया जाता है.

Exit mobile version