Site icon Lahar Chakra

SSP Visit Golmuri Police Line: गंदगी देख एसएसपी किशोर कौशल नाराज, सफाई को लेकर दिये निर्देश

Jamshedpur.एसएसपी किशोर कौशल सोमवार को अचानक गोलमुरी पुलिस लाइन पहुंचे. एसएसपी ने परिसर में गंदगी समेत कई प्रकार की कमियों को देख तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिये. पुलिस लाइन में फैली गंदगी देख एसएसपी भड़क गये. उन्होंने पुलिस लाइन के मेजर को जल्द सफाई कराने के निर्देश दिये. परिसर में फैली झाड़ियों को कटवा कर परिसर में सुंदर बनाने को कहा. इस दौरान एसएसपी ने पुलिस लाइन में डिजिटल बोर्ड लगाने और परिसर को सुंदर बनाने का निर्देश दिये है. एसएसपी ने बताया कि पुराने समय का भवन होने के कारण कई चीजों को बदलने की जरूरत है. दोनों गेट पर डिजिटल बोर्ड लगाया जायेगा. पुलिस लाइन में कई कमियां भी पाई गयी है. सभी कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जायेगा.

Exit mobile version