Mumbai. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों और एचडीएफसी बैंक के शेयर की बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद संभल गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 32.96 अंक की गिरावट के साथ 73,000.82 अंक पर जबकि एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 32.65 अंक टूटकर 22,688.75 अंक पर रहा। हालांकि, बाद में दोनों प्रमुख सूचकांकों ने शुरुआती गिरावट की भरपाई कर ली। बीएसई का सेंसेक्स 161.48 अंक चढ़कर 73,195.26 अंक पर और निफ्टी 36 अंक की बढ़त के साथ 22,757.95 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, मारुति और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक चढ़े। वहीं, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड और इटर्नल के शेयर में गिरावट रही। सेंसेक्स मंगलवार को 1,109.10 अंक यानी 1.54 प्रतिशत उछलकर और निफ्टी 358.60 अंक यानी 1.60 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था।
