Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी जारी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 614.66 अंक उछलकर 76,301.63 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 149.80 अंक चढ़कर 23,588.55 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे।
वहीं, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ 1,233.25 अंक चढ़कर और निफ्टी 387.70 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
