Site icon Lahar Chakra

Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट, इन कंपनियों के शेयर लाभ में, ये नुकसान में चल रहे

Mumbai. विदेशी पूंजी की सतत निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 261.39 अंक टूटकर 83,677.32 अंक पर और एनएसई निफ्टी 62.9 अंक फिसलकर 25,659.20 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से मारुति, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन, इटर्नल, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे.

हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

Exit mobile version