Site icon Lahar Chakra

Stock Market: Sensex 166 अंक टूटा, Nifty भी गिरा, टाटा स्टील समेत ये शेयर रहे नुकसान में, यह है वजह?

Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा के बीच स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरूआती तेजी बरकरार नहीं रह पायी और बीएसई सेंसेक्स में 166 अंक की गिरावट रही. आईटी और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से लगातार दूसरे दिन बाजार नुकसान में रहा. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 166.26 अंक यानी 0.21 प्रतिशत टूटकर 80,543.99 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 261.43 अंक तक गिर गया था. सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 18 नुकसान में जबकि 12 लाभ में रहे.
पचास शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 75.35 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,574.20 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सूचकांक एक समय 110.35 अंक तक टूट गया था.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सन फार्मास्युटिकल्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, इटर्नल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, आईटीसी और एलएंडटी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे.
दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक शामिल हैं.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 22.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,840.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. मंगलवार को सेंसेक्स 308.47 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में 73.20 अंक की गिरावट आई थी.

Exit mobile version