Site icon Lahar Chakra

Share Market: Sensex में उछाल, निफ्टी में भी तेजी, Tata Group की ट्रेंट का शेयर छह प्रतिशत तक चढ़ा, टाटा स्टील में गिरावट दर्ज

Mumbai घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली और टाटा समूह की खुदरा कारोबार इकाई ट्रेंट के बेहतर नतीजों के बाद उसमें निवेशकों की मांग के बीच बाजार को समर्थन मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 138.77 अंक चढ़कर 74,289.81 अंक पर और एनएसई निफ्टी 38.95 अंक की बढ़त के साथ 22,967.10 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ट्रेंट का शेयर छह प्रतिशत चढ़ा।

टाटा समूह की इस खुदरा कारोबार इकाई का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 468 करोड़ रुपये हो गया, जिसके बाद इसके शेयर में तेजी आई। दूसरी ओर, इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयर में गिरावट रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 943.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 905.01 अंक और निफ्टी 237.90 अंक चढ़कर बंद हुआ था।

Exit mobile version